Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी का असर, हरियाणा के स्कूलों में अलर्ट जारी, कैंपस में अंदर तक जाएंगी बसें

Delhi School Bomb Threat Cases: बुधवार को राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई मशहूर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी ईमेल के जरिए आई थी। इस घटना के बाद हरियाणा के स्कूलों को भी अलर्ट किया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल के नाम निर्देश जारी किया है।

Delhi School Bomb Threat Cases: दिल्ली के स्कूलों में अराजक तत्वों से मिली बम से उड़ाने धमकी का असर साफ दिखने लगा है। इस मामले के बाद हरियाणा में स्कूलों को भी जरूरी सावधानी बरतने का आदेश दिया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश जारी किए है। स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों पर खास नजर रखने की हिदायत दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।

Haryana Schools

हरियाणा में स्कूलों में अलर्ट जारी

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूल के आसपास कोई भी संदेहजनक वस्तु या गतिविधि देती है तो पुलिस को सूचित करना होगा। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर कॉल कर संबंधित पुलिस अधिकारी को देनी होगी।

End of Feed