Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Mangte Hain (दिल्ली पुलिस में महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए): अधिकतर लोगों का सपना दिल्ली पुलिस में जाने का होता है। क्योंकि यह अन्य राज्यों की पुलिस से काफी अलग मानी जाती है, यह सीधे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में कार्य करती है। यदि आप भी दिल्ली पुलिस में जाना चाहती हैं तो एग्जाम पैटर्न के साथ मानकों के बारे में जानना जरूरी है। यहां लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ भर्ती के दौरान निर्धारित हाइट, शारीरिक दक्षता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य होता है। बिना इसके आप यहां क्वालीफाई नहीं माने जाएंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली पुलिस में कास्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए। साथ ही यहां आप यह भी जान सकते हैं कि किस वर्ग को कितनी छूट दी जाएगी। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए महिलाओं की हाइट कितनी चाहिए
बता दें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसके लिए शारीरिक पात्रता निर्धारित होती है।
Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Mangte Hain
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के लिए महिलाओं की हाइट कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित होती है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के ओबीसी (OBC) वर्ग की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी निर्धारित होती है। साथ ही यहां दिल्ली पुलिस के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बेटियों को लंबाई में 5 सेमी की छूट दी जाती है।
Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Chahiye
वहीं यहां सब इंस्पेक्टर के लिए भी कैटेगिरी वाइज अलग अलग हाइट निर्धारित होती है। यहां सामान्य वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के महिलाओं की लंबाई 157 सेमी निर्धारित होती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाती है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और एसआई के लिए फिजिकल क्राइटेरिया
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए पीईटी टेस्ट की बात करें तो यहां 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होता है। इसके अलावा कम से कम 10 फीट की लॉन्ग जम्प और 3 फीट की हाई जम्प करना होता है। वहीं एसआई के लिए 16 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़, 3.65 मीटर का लॉन्ग जम्प और 0.9 मीटर का हाई जम्प करना होता है।
