Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी प्रवेश 2026 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बच्चों के अभिभावक आज यानी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक संबंधित स्कूल जाकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने नर्सरी प्रवेश 2026-27 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के अभिभावक दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि राजधानी के 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों ने प्रवेश के दूसरी मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट अपलोड कर दी है। जारी इस लिस्ट से पता लग रहा है कि दिल्ली के कई स्कूलों में अंतिम मेरिट लिस्ट में भी जगह होगी।

Delhi Nursery Admission 2026

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 (Photo-Canva)

जारी मेरिट लिस्ट में चयनित बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया आज यानी 10 फरवरी से शुरू हो गई है। बच्चों के अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित स्कूल जाना होगा। इसके साथ ही बता दें कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है।

End of Feed