CBSE Class 12 OSM पर दिल्ली हाईकोर्ट फैसला, पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया दोबारा खोलने से इनकार

CBSE Class 12 OSM Controversy: दिल्ली हाईकोर्ट ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल हुए On-Screen Marking (OSM) सिस्टम को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) पर दखल देने से इनकार कर दिया है। जानें बेंच ने क्‍या कहा

CBSE Class 12 OSM Controversy Update: सीबीएसई बोर्ड क्लास 12 के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल हुए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) पर दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इसी तरह का मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट के सामने आ चुका है, इसलिए इस स्तर पर दोबारा हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।

CBSE Class 12 OSM Delhi High Court

CBSE Class 12 OSM पर दिल्ली हाईकोर्ट आया फैसला

OSM सिस्टम में गड़बड़ी को लेकर क्या था आरोप? यह PIL National Students’ Union of India (NSUI) के अध्यक्ष विनोद झाखड़ ने दाखिल की थी। इसमें कहा गया था कि डिजिटल तरीके से कॉपियां स्कैन करने और उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया में कई तरह की तकनीकी परेशानियां सामने आईं। याचिका में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायतों का हवाला देते हुए कहा गया कि कुछ आंसर शीट धुंधली दिखाई दीं, कुछ पेज गायब थे या पूरी तरह अपलोड नहीं हुए। कुछ मामलों में आंसर बुक के पेज आपस में मेल नहीं खाने और उम्मीद से काफी कम अंक मिलने की शिकायतें भी सामने आईं।

End of Feed