Delhi Government Scholarship 2026: दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप शुरू, इन छात्रों को मिलेगा लाभ, यहां देखें लास्ट डेट

Delhi Government Scholarship 2026: दिल्ली सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए वार्षिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। छात्रों स्कॉलरशिप के लिए 30 अप्रैल से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Delhi Government Scholarship 2026: दिल्ली सरकार ने राजधानी में पढ़ने वाले आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य कुछ खास वर्गों के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। स्कॉलरशिप के पीछे दिल्ली सरकार का मुख्य मकसद पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई में आने वाले इन छात्रों की परेशानी को दूर करना है। सरकार नहीं चाहती कि कोई भी बच्चा के केवल आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से दूर रहे। अगर आप भी दिल्ली में पढ़ते हैं तो आपके लिए इस स्कॉलरशिप के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको बताएं आवेदन की अंतिम तिथि के साथ कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है।

Delhi Government Scholarship 2026

Delhi Government Scholarship 2026

कौन कर सकता है दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप (Delhi Scholarship 2026) के लिए केवल एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए है। उन्हें शिक्षा से संबंधित खर्चों में मदद करने के उद्देश्य से इस स्कॉलरशिप को लाया गया है। बता दें कि कैटेगरी के साथ वही उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी पारिवारिक सालाना आय 3 लाख रुपये या उससे कम है।

End of Feed