Delhi Class 11 Admission 2025: दिल्ली कक्षा 11 में शुरू हुए एडमिशन, जानें क्या है पात्रता

Delhi Admission 2025 Last Date: शिक्षा निदेशालय दिल्ली में कक्षा 11 में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। यह शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए है। अगर आप भी इच्छुक हैं, तो जानें किस वेबसाइट से और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Delhi Class 11 Admission 2025 26: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आज 27 मई से शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा निदेशालय के तहत सरकारी स्कूलों में गैर-योजना कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान दिल्ली के किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10 पास करने वाले छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। हालांकि, यदि आवश्यक हो तो वे स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस वर्ष दिल्ली एडमिशन कक्षा 11 के लिए इच्छुक हैं, तो जानें किस वेबसाइट से और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Delhi Class 11 Admission

दिल्ली कक्षा 11 प्रवेश

Delhi Class 11 Admission 2025 Website: दिल्ली कक्षा 11 पंजीकरण लिंक 2025 शिक्षा निदेशालय दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर "सरकारी स्कूल प्रवेश" टैब के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

End of Feed