Dehradun School Closed, School Closed In Dehradun: देशभर में गर्मी का कहर बढ़ता जा (Dehradun School Closed Tomorrow) रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो (School Closed In Dehradun) गया है। इसके चलते कई राज्यों के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों के सबसे गर्म जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। हाल ही में भीषण गर्मी और लू के चलते देहरादून के स्कूलों को कल यनी 27 अप्रैल को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस बात की जानकारी देहरादून के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
Dehradun School Closed Tomorrow: गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल
Dehradun School Closed
जारी आदेश में कहा गया है कि, 27 अप्रैल, 2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने/भीषण गर्मी पड़ने की पूर्व चेतावनी जारी की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 27.04.2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 27.04.2026 को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
School Closed In Dehradun: कब खुलेंगे स्कूल
बता दें जिलाधिकारी का यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। बता दें अब स्कूल 28 अप्रैल को खुलेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें। यहां आप सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
