DDA Recruitment 2026: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी का मौका, ₹76,000 मिलेगी सैलरी

DDA Consultant Recruitment 2026: डीडीए ने कंसलटेंट भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DDA Consultant Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वो भी दिल्ली में तो यह कई उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके संबंध में अधिक जानकारी चेक कर सकते हैं। आइए अब आपको भर्ती की पात्रता, पदों की संख्या और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।

DDA Recruitment 2026

DDA Consultant Recruitment 2026

DDA Bharti 2026: कंसलटेंट के कितने पदों पर होगी भर्ती

डीडीए ने कंसल्टेंट आर्किटेक्ट के 3 और कंसल्टेंट लैंडस्केप आर्किटेक्ट के 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर जिन उम्मीदवारों को चुना जाता है उन्हें लोकल कन्वेंस यानी किराया भी दिया जाएगा।

End of Feed