Current Affairs November 2022: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और समय-समय पर समसामायिक विषयों की जानकारी से खुद को अपडेट करते रहना बहुत जरूरी होता है। हम आपके लिए इसी तरह के के प्रश्न उत्तर फॉर्मेट में जानकारियां लाते रहेंगे। यहां दिए प्रश्नों की मदद से अपने करेंट अफेयर्स को समय समय पर अपडेट करते रहने के साथ अपनी मौजूदा जानकारी का आकलन भी कर सकते हैं और मैमरी टेस्ट में भी यह मददगार हो सकता है। यहां देखें हालिया करेंट अफेयर्स से जुड़े 10 सवाल और अंत में उनके जवाब भी देख सकते हैं।
करेंट अफेयर्स 2022
प्रश्न: 1- किस देश में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और विरासत पर लिखी गई दो पुस्तकों का विमोचन हुआ है ?
प्रश्न: 2- हाल ही में ‘राइसिंग सन वाटर फेटिवल-2022’ का समापन कहाँ हुआ है ?
प्रश्न: 3- भारत के ‘सेना कमांडरों का सम्मलेन’ हाल ही में कहाँ आयोजित किया गया है ?
प्रश्न: 4- दुनिया की पहली ‘वैदिक घड़ी’ हाल ही में कहाँ पर लगाई जाएगी ?
प्रश्न: 5- किस शब्द को ‘कॉलिन्स डिक्शनरी द्वारा वर्ष 2022 का वर्ड’ घोषित किया गया है ?
प्रश्न: 6- किस राज्य ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनकि परिवहन सेवाओं के लिए केंद्र सरकार का पुरस्कार जीता है ?
प्रश्न: 7- हाल ही में किस टीम ने पहली बार ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022’ जीती है ?
प्रश्न: 8- किस राज्य सरकार ने हाल ही में स्कूली छात्रों के लिए प्रतिदिन ’10 मिनट का योग’ अनिवार्य किया है ?
प्रश्न: 9- हाल ही में भारत ने कहाँ ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्किट 2022’ में भाग लिया है ?
प्रश्न: 10- हाल ही में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन में किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे ?
उत्तर - 1 - दुबई, 2- मेघालय, 3 - नई दिल्ली, 4- उज्जैन, 5- पर्माक्राइसिस, 6 - केरल, 7 - मुंबई, 8 - कर्नाटक, 9 - लंदन, 10 - गुयाना।
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें, जहां पर करेंट अफेयर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी समय समय पर अपडेट की जाएंगी।
