CUET UG Result 2026 OUT: जारी हुआ सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in से मिलेगा स्कोरकार्ड

CUET UG Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वेबसाइट cuet.nta.nic.in से छात्र अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG Result 2026 OUT: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के केंद्रीय, राज्य और अन्य भागीदारी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

CUET UG 2026 result: सीयूईटी रिजल्ट जारी

CUET UG 2026 result: सीयूईटी रिजल्ट जारी

रिजल्ट से पहले NTA ने CUET UG 2026 की फाइनल आंसर-की जारी की थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद सात प्रश्नों को अंतिम मूल्यांकन से हटा दिया गया था। इसके बाद परिणाम तैयार किए गए। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी के विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद के विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें। प्रवेश के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अलग-अलग होगी। ऐसे में समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी होगा।

End of Feed