CUET UG Result 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए अब फाइनल आंसर की के साथ अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 के नतीजों को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही वह cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
CUET UG Result 2026 (Photo - AI)
रिजल्ट पहले आएगा या आंसर की
छात्रों को बता दें कि सीयूईटी यूजी 2026 के रिजल्ट से जारी करने से पहले एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की को भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 11 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल
CUET UG 2026 स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध 'लेटेस्ट न्यूज' सेक्शन में जाकर 'CUET UG 2026 Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप 5: यहां से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NEET UG 2026 Refund Update: एनटीए ने जारी की बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन गाइडलाइन, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले करें यह काम
कब हुई थी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026
एनटीए द्वारा CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन दो चरणों में, 11 से 31 मई और फिर 7 जून 2026 तक किया गया था। यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयेजित की जाती है, जिसमें लाखों की संख्या में 12वीं कर रहे उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद आपत्ति प्रक्रिया 9 से 11 जून के बीच शुरू की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि कॉलेज में होने वाले एडमिशन में सीयूईटी यूजी की रैंक के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकें।
