Education News: दो साल पहले मिलेगी 3 शिफ्टों में सीयूईटी यूजी की परीक्षा, जेईई और नीट के विलय की सूचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2023, 09:19 AM IST

Education News: सीयूईटी यूजी तीन अलग अलग पालियों में आयोजित किया जा रहा है। यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस वर्ष या अगले वर्ष जेईई और नीट जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं का विलय नहीं किया जा रहा है। इन परीक्षाओं के विलय से कम से कम दो साल पहले इस योजना की घोषणा की जाएगी।

Education News: इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी तीन अलग अलग पालियों में आयोजित किया जा रहा है। यूजीसी के मुताबिक देशभर में परीक्षा केंद्रों की पहचान की जा रही है। इन परीक्षा केंद्रों में कंप्यूटर, बैंडविड्थ और तकनीकी कर्मियों सहित उपलब्ध बुनियादी ढांचे को जांचा जा रहा है, ताकि इस वर्ष सीयूईटी की परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियां न आए। वहीं यूजीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस वर्ष या अगले वर्ष जेईई और नीट जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं का विलय नहीं किया जा रहा है। इन परीक्षाओं के विलय से कम से कम दो साल पहले इस योजना की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के विलय को लेकर विभिन्न संभावनाएं तलाशी जा रही है और इस दिशा में काम शुरू हुआ है।

cuet ug neet jee merge

जेईई और नीट का विलय (image source)

क्यों उठाया जा रहा है यह कदम

End of Feed