CUET UG Guidelines, Dress Code: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 की परीक्षाएं भारत में और भारत के बाहर 15 शहरों में 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित करने जा (CUET UG Guidelines In Hindi) रहा है। परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन पाली में निर्धारित होगी। बीते दिनों आयोग ने विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए नई एडवाईजरी और ड्रेस कोड लेकर नोटिस जारी किया था।
CUET UG Guidelines, Dress Code: सीयूईटी यूजी परीक्षा में क्या लकर जाएं और क्या लेकर न जाएं
यहां आयोग ने स्पष्ट किया है कि कि उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या वस्त्र पहनने की अनुमति है, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। यह विशेष रूप से स्पष्ट किया जाता है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है। सफेद हल्के वस्त्रों को प्राथमिकता दी जाती है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो तो वे ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं, बशर्ते वे जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सीयूईटी यूजी परीक्षा में अभ्यर्थी क्या ले जा सकते हैं और किन चीजों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही यहां आप सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए ड्रेस कोड भी जान सकते हैं।
CUET UG Exam Guidelines, Dress Code: Check Here
CUET UG परीक्षा में क्या लेकर जाएं
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलती। ऐसे में एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
- संभव हो तो आवेदन फॉर्म में लगी फोटो जैसी एक या दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
- परीक्षा केंद्र पर ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर जाएं।
CUET UG Exam Do's And Dont's: सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र पर भूलकर न ले जाएं ये चीजें
- मोबाइल फोन: मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। परीक्षा केंद्र में इसे ले जाने की अनुमति नहीं होती।
- स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होते हैं।
- कागज या नोट्स: किसी भी प्रकार की किताब, नोटबुक, लिखित सामग्री या चिट परीक्षा केंद्र में ले जाना नियमों के खिलाफ है।
- बैग और पर्स: बड़े बैग, हैंडबैग या पर्स ले जाने से बचें, क्योंकि कई केंद्रों पर इन्हें रखने की सुविधा नहीं होती।
- जेवर और धातु की वस्तुएं: भारी गहने, चेन, अंगूठी या धातु से बनी वस्तुएं पहनकर न जाएं।
- अनुचित सामग्री: कोई भी ऐसी वस्तु जो नकल या अनुचित गतिविधि से जुड़ी हो, सख्ती से प्रतिबंधित होती है।
CUET UG Exam Dress Code: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। उम्मीदवार अभ्यर्थी सामान्य जूते, चप्पल या लो-हील फुटवियर पहनकर जा सकते हैं
