CUET UG Admit Card 2024: जारी हुआ सीयूईटी यूजी एग्जाम का रिवाइज्ड एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET UG Revised Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2024, CUET UG Revised Admit Card 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी (CUET) यूजी परीक्षा का रिवाइज्ड एडमिट कार्ड (CUET UG Hall Ticket 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET UG Admit Card 2024

CUET UG Admit Card 2024

CUET UG Revised Admit Card 2024: जारी हुआ रिवाइज्ड एडमिट कार्ड

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अप्रत्याशित प्रशासनिक कारणों की वजह से दिल्ली में सीयूईटी यूजी के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। ऐसे में 16 मई, 17 मई और 18 मई को दिल्ली में सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब आधिकारिक वेबसाइट से रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस एडमिट कार्ड में उनके नए परीक्षा केंद्र की जानकारी दी होगी। बता दें कि दिल्ली के बाहर केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर यह नहीं लागू होगा। वहीं, 21 मई, 22 मई और 24 मई को होनी वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

End of Feed