CUET UG 2024, NTA CUET UG Notification 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का नोटिफिकेशन (CUET UG Notification 2024) जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CUET UG 2024
CUET UG Exam 2024 Date: मई में होगी परीक्षा
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीख घोषित की थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
CUET UG Notification 2024: कब तक आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स मार्च के आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नही है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Apply for CUET UG Exam 2024
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
CUET UG Exam 2024: यूजी कोर्स में मिलेगा दाखिला
सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय और निजी विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
