CUET PG Result 2026 Declared: सीयूईटी पीजी के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ (CUET PG Result 2026) रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 24 अप्रैल 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट पीजी (CUET PG) का रिजल्ट घोषित कर (CUET PG Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।बता दें सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च से 30 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को आई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था।
CUET PG Result 2026 Declared: यहां देखें सीयूईटी पीजी का रिजल्ट
बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा CBT मोड में आयोजित की गई थी, और भाषाओं, M.Tech/Higher Sciences, और आचार्य पेपर्स को छोड़कर, प्रश्न पत्र अंग्रेज़ी और हिंदी (द्विभाषी) में था। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी। यह परीक्षा देश की 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की गई है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
CUET PG Result 2026: यहां चेक करें सीयूईटी पीजी का रिजल्ट
- सबसे पहले CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET PG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
CUET PG Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
बता दें सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए कुल 4,11,366 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां कुल उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 3,45,220 थी। वहीं विषयवार कुल पंजीकृत उम्मीदवार 7,14,621 जबकि विषयवार कुल उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 5,04,301 थी।
