CUET PG Admit Card 2024: जारी हुआ 19 मार्च की सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 28 मार्च तक किया जाना है। अभ्यर्थी सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET PG Admit Card 2024

CUET PG Admit Card 2024

CUET PG Exam 2024: ऐसे होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2024 तक तीन शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed