CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड pgcuet.samarth.ac.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- pgcuet.samarth.ac.in से इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024 Download Link: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए आज 7 मार्च को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 (CUET PG Admit Card 2024 Release Date) जारी कर सकती है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- pgcuet.samarth.ac.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024 Release Date

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च, 2024 से किया जाएगा, सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 हॉल टिकट डाउनलोड (CUET PG Hall Ticket 2024 Download) करने के लिए जल्द डायरेक्ट लिंक यहां शेयर किया जाएगा।

End of Feed