CUET PG Admit Card 2024: जारी होने जा रही सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

CUET PG Admit Card 2024, CUET PG City Slip 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द ही pgcuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से किया जाना है।

CUET PG Admit Card 2024, CUET PG City Slip 2024 Date: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड (CUET PG Admit Card 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CUET PG Admit Card 2024

CUET PG Admit Card 2024

CUET PG Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed