CUET PG 2025 Registration Deadline Extended: सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)- पीजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन नही किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर 8 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई थी।
CUET PG 2025
CUET PG Registration 2025: इस डेट तक करें अप्लाई
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीयूईटी पीजी के लिए अब 8 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थी 9 फरवरी तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जबकि, आवेदन पत्र में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा। योग्य अभ्यर्थी सीयूईटी पीजी 2025 के लिए इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
How to apply for CUET PG 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CUET PG Exam 2025 Date: मार्च में होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च से 31 मार्च 2025 तक किया जएग। इस परीक्षा में 300 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
