National Testing Agency, NTA CUET PG 2023 Exam City Intimation slip and Admit Card दोनों जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे अब cuet.nta.nic.in से परीक्षा शहर पर्ची व एडमिट कार्ड दोनों डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि यहां खबर में दोनों अपडेट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड
कब से है परीक्षा
NTA CUET PG 2023 exam का आयोजन 13 जून को किया जाना है। सीयूईटी ने पिछले साल भी परीक्षा से महज 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 13 जून, 2023 को निर्धारित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची लगभग 24612 उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इन अपडेट को देख सकेंगे।
कैसे देखें एडमिट कार्ड या परीक्षा शहर पर्चाी
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर News & Events में देखें
- अब इस लिंक पर क्लिक करें।
शहर सूचना पर्ची परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुनी गई तारीख, परीक्षा की पाली, और विषयों/परीक्षा पत्रों की जानकारी है। इसके अलावा उस शहर के बारे में भी जानकारी है जहां परीक्षा केंद्र है या जिस तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें
एजेंसी ने आगे सूचित किया है कि कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें चुने गए विषय संयोजनों (subject combinations) के कारण परीक्षा के इस चरण में शामिल नहीं किया जा सका, ऐसे उम्मीदवारों के लिए बाद में जानकारी दी जाएगी। बचे हुए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा नियत समय में पुनर्निर्धारित की जाएगी।
