CUET UG Exam 2024: लोकसभा चुनाव के चलते सीयूईटी यूजी की परीक्षा तारीख में नहीं होगा बदलाव, यूजीसी चेयरमैन ने की पुष्टि

CUET UG Exam 2024, CUET UG Exam Postponed 2024: सीयूईटी यूजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में यूजीसी के चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी की लोकसभा चुनाव के चलते सीयूईटी यूजी की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एग्जाम की डेटशीट जारी की जाएगी।

CUET UG Exam 2024, CUET UG Exam Postponed 2024: स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET UG Exam 2024) खबर है। चुनाव आयोग ने हाल ही में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान (CUET UG Exam) किया था। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है, जबकि अंतिम चरण 1 जून 2024 को है। हालांकि इसके चलते राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी सीयूईटी यूजी की परीक्षा तारीख में कोई बदलाव नहीं करेगा। टेस्ट की डेट रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के बाद घोषित किया जाएगा। इस बात का जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर दिया।

CUET UG Exam 2024, CUET UG Exam Postponed 2024

CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीख में होंगे बदलाव

हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदेश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि, जैसा कि पहले घोषित किया गया था कि, एनटीए सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित करेगा। इस दौरान 20 और 25 मई को चुनाव की तारीखों की साथ एग्जाम ओवरलैप हो रहा है। ऐसे में 26 मार्च को पंजीकरण की आखिरी तारीख के बाद पंजीकृत छात्रों की संख्या के आधार पर 15 से 31 मई के बीच परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करेगा।

End of Feed