CTET July 2024 Exam City: इंतजार खत्म, जारी हुई सीटीईटी जुलाई परीक्षा की सिटी स्लिप, जानें कहां होगी परीक्षा

CTET July 2024 Exam City Details: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं।

CTET July 2024 Exam City Details: सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

CTET Exam City 2024

CTET Exam सिटी स्लिप जारी

सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिय गया था। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed