CTET January 2024 Apply Online Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई आज शाम यानी 23 नवंबर, 2023 को सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला था, लेकिन अचानक से बोर्ड ने बड़ा अपडेट निकाल दिया है, अब उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 18वें संस्करण के लिए 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा 2024
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 नवंबर, 2023 को शुरू हुई थी। अप्लाई के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार सीटीईटी 2024 के लिए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
सीटीईटी जनवरी 2024 आवेदन कैसे करें - CTET January 2024 How to Apply
- सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध CTET January 2024 Apply Online Link पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
- एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण वाले पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कितनी देनी होगी फीस - CTET January 2024 Fee
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है जो एक पेपर के लिए आवेदन करना चाहते हैं और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 500 रुपये और दो पेपर के लिए 600 रुपये है।
कब होगी सीटेट परीक्षा - CTET January 2024 Date
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 21 जनवरी, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का 18वां संस्करण आयोजित करेगा। परीक्षा देशभर के 135 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- एक पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
