LIVEजानें किस दिन जारी होगी सीटेट परीक्षा तिथि, जनवरी में होगी परीक्षा

जानें किस दिन जारी होगी सीटेट परीक्षा तिथि, जनवरी में होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी हुआ था। जिसके अनुसार सीटीईटी पेपर-1 में 4 लाख 45 हजार से ज्यादा उम्मीदवार और पेपर-2 में 2 लाख 20 हजार उम्मीदवार सफल हुए थे। इसके अलावा इस साल एग्जाम के लिए 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन एप्लिकेशन भी मांगे गए थे। अगर सीटीईटी परीक्षा के पेपर फॉर्मेट की बात करें तो दोनों पेपर में गणित, बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन को लेकर 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं।
BSEB Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एग्जाम में सवालों हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट समय निर्धारित होता है। अगर सीटेट परीक्षा के समय की बात करें तो 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन जारी किया जाएगा। सीटीईटी एग्जाम में गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग प्रावधान नहीं रखा गया हैं। इसके अलावा रिजल्ट को घोषित करते समय नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू हो जाती है।
सीटीईटी दिसंबर एग्जाम 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में होना है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक परीक्षा को लेकर सटीक डेट घोषित नहीं की है।
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो भी बंद हो गई है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा डेट भी जल्द जारी की जाएगी। सीटीईटी एग्जाम कक्षा 1 से 5वीं तक और कक्षा 6 से 8वीं तक टीचर पदों की भर्ती को लेकर आयोजित होती है। परीक्षा के अंदर सफल उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर योग्यता हासिल करते हैं। यहां पर आप सीटीईटी एग्जाम से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स को चेक कर सकते हैं।
CTET 2022 Exam Live - आज से कल में सीटेट परीक्षा तिथि
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (The Central Board of Secondary Education) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) का आयोजन करेगा। सीटेट परीक्षा तिथि आज से कल में जारी होने की संभावना है।
CTET Admit Card 2022: सीटीईटी वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द CTET 2022 एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2022) रिलीज कर सकता है। उम्मीदवार इस परीक्षा (CTET 2022 Exam) के लिए अप्लाई किए हैं, वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2022) डाउनलोड किए जा सकते हैं।
CTET Admit Card 2022 Live: वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सीटीईटी के अलावा उम्मीदवार वेबसाइट लिंक ctet.nic.in पर क्लिक करके भी CTET 2022 एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए इन स्टेप्स की मदद से CTET 2022 का एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
CTET Exam 2022 Date and Time: कब और किस समय होगी सीटेट परीक्षा?
सीटीईटी यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर, 2022 से जनवरी, 2023 के बीच CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट – ऑनलाइन) मोड में होना है। सीटेट परीक्षा को दो पाली आयोजित किया जाएगा, पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से दोपहर शाम 5 बजे तक होगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे डाउनलोड करें CTET का एडमिट कार्ड
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2022 लिंक को क्लिक करें।लॉग इन विवरण को दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक कर दें।आपका CTET Admit Card 2022 स्क्रीन पर नजर आएगाCTET Admit Card 2022 चेक करके पेज डाउनलोड करें।आगे एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
CTET Exam 2022 LIVE: फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान
सीटीईटी परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
CTET Exam 2022 LIVE: इतने अंको के सवाल
सीटीईटी परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल होते हैं और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा की तारीख का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा।
CTET Exam 2022 LIVE: किन विषयों से होंगे सवाल
सीटीईटी पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से सवाल पूछे जाते हैं।
CTET Exam 2022 LIVE: दो बार होती है परीक्षा
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।
CTET Exam 2022 LIVE: कब से शुरू होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
CTET Exam 2022 LIVE: सीटीईटी की तारीख जल्द
सीटीईटी परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि परीक्षा दिसंबर और जनवरी में की जाएगी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CTET Admit Card 2022: ऐसे करें सीटेट डाउनलोड
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध CTET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।आपका CTET एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।CTET Admit Card 2022 चेक करें और पेज को डाउनलोड करें।भविष्य के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
CTET 2022: डेटशीट और एडमिट कार्ड कब तक?
उम्मीद है कि सीटीईटी 2022 के लिए डेट शीट और एडमिट कार्ड जनवरी 2023 में रिलीज किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण अपडेट को यहां पर चेक कर सकते हैं।
CTET Exam Date 2022: एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड
सीटीईटी रजिस्ट्रेशन और आवेदन करेक्शन विंडो की बात करें तो सुधार विंडो 28 नवंबर से 03 दिसंबर, 2022 के बीच फिर से खोल दी गई थी। एक बार परीक्षा डेट और एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET 2022 Exam Date Live: जनवरी में ही आ सकता है एडमिट कार्ड
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2022 जल्द आयोजित होगी। CTET 2022 परीक्षा की डेट शीट अभी जारी नहीं की गई है। CTET 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा एग्जाम और एडमिट कार्ड अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज किए जाने की संभावना है।
CTET Exam Date 2022: नहीं जारी हुई है सीटीईटी की डेट
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी की परीक्षा डेट जारी नहीं हुई है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CTET 2022 परीक्षा दिसंबर से जनवरी 2023 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।
CBSE Date Sheet 2022 Live: दो महीने के बीच परीक्षा की उम्मीद
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी की परीक्षा डेट जारी नहीं की है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CTET 2022 परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
CTET 2022 Exam Date Live: अगले साल जनवरी महीने में सीटेट एग्जाम
सीटीईटी 2022 परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी और CTET का दिसंबर 2022 सत्र केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां वर्जन आयोजित होने वाला है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें पात्रता के लिए सीटीईटी 2022 एग्जाम में शामिल होगा।
CTET 2022 Exam Date Live: सीबीटी फॉर्मेट में सीटेट परीक्षा
सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन होगा। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए परीक्षा कई पाली में आयोजित की जाएगी। CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) परीक्षा तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है।
CBSE Exam Date Sheet: कैसे डाउनलोड करें डेटशीट
स्टेप 1. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।स्टेप 2. नवीनतम समाचार सेक्शन में, CTET 2022 परीक्षा डेट लिंक को चेक करें।स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करें और एक पीडीएफ फाइल दिखेगी।स्टेप 4. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।