CTET Exam 2022: इस दिन जारी होगी सीटेट परीक्षा तिथि, ctet.nic.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 16, 2022, 02:17 PM IST

CTET Exam 2022: सीटीईटी एग्जाम डेट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सीबीएसई की ओर से परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि सीबीएसई सीटीईटी 2022 के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी करेगा।

CTET Exam 2022, CTET 2022 Admit Card: सीटीईटी एग्जाम 2022 की तारीख को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होनो जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एग्जाम डेट (CTET Exam Date) नोटिस की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Exam 2022

सीटीईटी 2022

CTET 2022: सीटीईटी परीक्षा की तारीख जल्द

End of Feed