CTET 2022, CBSE CTET Exam Date 2022: सीटीईटी एग्जाम डेट को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीटीईटी परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एग्जाम नोटिस की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
सीटीईटी 2022
CTET Exam 2022 Date: सीटीईटी डेटशीट वायरल
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सीटीईटी एग्जाम की डेटशीट वायरल हो रही है। जिसके अनुसार, सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा का आयोजन देशभर में 29 दिसंबर से 25 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा 20 भाषाओं में होगी। बता दें कि यह डेटशीट पूरी तरह से फर्जी है। इस पर भरोसा न करें।
CTET Exam Date 2022: इतने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा के लिए लगभग 30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ध्यान रहे कि सीटीईटी परीक्षा की डेटशीट केवल ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर दी गई सूचना पर भरोसा न करें।
CTET Exam 2022: जल्द खत्म होगा इंतजार
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी में किया जाना है। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। उम्मीद है कि अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म किया जाएगा। अगर परीक्षा जनवरी में होती है तो परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
CTET 2022 Exam Date: ऐसे होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
