CTET Answer Key 2023, CBSE CTET December Answer Key 2023 Paper I and II: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीटीईटी आंसर की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET December Answer Key 2023
CTET December Exam 2023: कब तक होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू हुई थी और इसका आयोजन 7 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2:30 से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सीटीईटी एग्जाम में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
CTET Answer Key 2023: सीटीईटी आंसर की जल्द
चूंकि, कल सीटीईटी एग्जाम का आखिरी दिन है तो संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा की आंसर की एक दो दिन के अंदर ही जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आंसर की जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CTET December Answer Key 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज सीटीईटी दिसंबर आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर सीटीईटी आंसर की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
