CSIR UGC NET Results 2023: csirnet.nta.nic.in से देख सकेंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 02:00 PM IST

CSIR UGC NET Results 2023 Date and Time: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, यह रिजल्ट जल्द जारी होने की खबर है। जल्द ही तारीख व समय का ऐलान किया जा सकता है, इन अपडेट को आप csirnet.nta.nic.in से देख सकेंगे।

CSIR UGC NET Results 2023: एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 जारी कर सकता है, मिली खबर के अनुसार, इन रिजल्ट को जारी करने की तैयारी कर ली गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल मिलाकर लगभग 2.74 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 6 से 8 जून 2023 तक 5 विषयों - केमिकल साइंस अर्थ एस्माॅस्फेरिक, ओशियन एंड प्लानेट्री साइंस, लाइफ साइंस मैथमैटिकल साइंस के लिए आयोजित की गई थी।

ऑनलाइन मोड में हुई थी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था। देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों पर सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई।

End of Feed