CSIR SO ASO Admit Card 2023 Released: सीएसआईआर एसओ एएसओ परीक्षा के लिए अपना आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (CSIR SO Admit Card 2023) सूचना है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने आज यानी 26 जनवरी 2024 को एसओ और एएसओ का एडमिट कार्ड जारी कर (CSIR ASO Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csir.res.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR SO ASO Admit Card 2023 Download: यहां डाउनलोड करें सीएसआईआर एसओ एएसओ का एडमिट कार्ड
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित होगा। पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR SO ASO Admit Card 2023 Download
- csir.res.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSIR SO, ASO Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
