एजुकेशन

CSIR NET Admit Card 2023: जारी होने जा रहा सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

CSIR NET Admit Card 2023, CSIR UGC NET December Admit Card 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर से किया जाना है।

Image

CSIR NET Admit Card 2023

CSIR NET Admit Card 2023, CSIR UGC NET December Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

CSIR UGC NET Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 27 दिसंबर और 28 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CSIR NET Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बीते सालों की तरह इस साल भी एनटीए परीक्षा से चार दिन पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करेगा। चूंकि परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है, ऐसे में अभ्यर्थी 22 दिसंबर तक एडमिट कार्ड की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

How to Download CSIR NET Admit Card 2023

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चररशिप (LS) / सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article