CSEET November 2025 Result Date and Time: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने CSEET November 2025 का रिजल्ट जारी होने का दिन व समय बता दिया है। CSEET Result जारी करने की तिथि और समय की सूचना ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम 20 नवंबर (गुरुवार) को जारी किया जाएगा।
ICSI CSEET November 2025 Result Date and Time
CSEET November 2025 Exam Date and Time
CSEET November 2025 Exam का आयोजन 8 और 10 नवंबर, 2025 को किया गया था। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "8 नवंबर 2025 और 10 नवंबर 2025 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा।"
किस वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट, CSEET November 2025 Result Website
"परिणाम और प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।"आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परिणाम कैसे देखें?, CSEET November 2025 Result How to Check
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं।चरण 2: होमपेज पर, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करेंगे।
चरण 4: सीएसईईटी परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5: सीएसईईटी 2025 परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें
किस क्रेडिंशियल की होगी जरूरत
सीएसईईटी नवंबर 2025 परिणाम देखने और विषयवार अंकों के विवरण के साथ आईसीएसआई मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
