CSBC Constable Operator Exam 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती (CSBC) की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के अनुसार बिहार पुलिस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया जाएगा। परीक्षा कि तिथियों से संबंधित जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आदि उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
CSBC Constable Operator Exam 2026
कब होगी बिहार पुलिस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस में ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को केवल एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का समय की बात करें तो यह दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 10 से 11 बजे तक रिपोर्ट करना है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और वह परीक्षा देने से रह न जाए।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
अगर परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जा रहा है तो परीक्षा के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे, यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। बता दें कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 15 जून परीक्षा से 6 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन परीक्षा केंद्र की जानकारी उन्हें 6 जून को ही मिल जाएगी, क्योंकि 6 जून को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी।
क्या है बिहार पुलिस ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय सवाल (Multiple Choice Question) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में 12वीं क्लास के स्तर पर सामान्य ज्ञान और कंटेम्पररी मुद्दों पर 25 प्रश्न होंगे और 25-25 प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से होंगे। कुल मिलाकर 100 प्रश्न।
