डिजिटल युग में संवैधानिक अधिकार, निजता से लेकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तक क्या कहता है कानून?

Constitution Day 2026: डिजिटल के इस दौर में जहां अधिकांश कार्य लोग ऑनलाइन पूरे कर रहे हैं, वहां एक सवाल उठता है कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की सीमा और सुरक्षा क्या है? इस पर हमारा कानून क्या कहता है।

Constitution Day 2026: आज हमारे दैनिक जीवन का बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन, सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ा है। पढ़ाई और नौकरी से लेकर बैंकिंग और जनसंवाद तक हर काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो रहा है। तेजी से बदलते हुए इस दौर के बीच एक सबसे अहम सवाल यह उठता है कि इंटरनेट और मोबाइल स्क्रीन की इस दुनिया में हमारे संवैधानिक अधिकारों की सीमा और सुरक्षा क्या है? भारतीय संविधान ने नागरिकों को गरिमा, स्वतंत्रता और समानता समेत जो मूल अधिकार दिए हैं, वे केवल कागज के पन्नों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बदलते समय के साथ डिजिटल स्पेस में भी प्रासंगिक यानी रिलेवेंट बने हुए हैं। आज संविधान दिवस पर आइए जानते हैं कि डिजिटल युग में निजता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अन्य संवैधानिक अधिकारों को लेकर कानून क्या कहता है।

India Constitution Day 2026

Constitution Day 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

निजता का अधिकार और डेटा सुरक्षा

डिजिटल की इस दुनिया में शॉपिंग से लेकर विभिन्न कार्यों तक के लिए लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करना पसंद रहे हैं। ऐसे में हमारी लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, खरीदारी, स्वास्थ्य जानकारी और डिजिटल पहचान का डेटा लगातार बनता है और शेयर होता है। इस दौरान कई व्यक्तिगत जानकारी भी शेयर होती है और हमारी सुरक्षा और निजता पर असर होता है।

End of Feed