Coal India Recruitment 2026: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। भारत सरकार की कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाली यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक संस्था मानी जाती है, जहां काम करना किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। अगर आप भी इस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक गोल्डन चांस है। क्योंकि भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल इंटरव्यू के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Coal India Recruitment 2026 (AI)
कितने पदों पर होगी भर्ती
कोल इंडिया द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 276 पदों को भरा जाएगा। यदि आपने माइनिंग इंजीनियरिंग की है और एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है।
Also Read: Official Languages of India: भारत की 22 आधिकारिक भाषाएं कौन सी है? कितनों के नाम जानते हैं आप
भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
कोल इंडिया की भर्ती (Coal India Jobs) के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन विंडो 7 जून 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 1 महीने का समय है। बता दें कि 7 जून को शाम 6 बजे विंडो बंद हो जाएगी, इसलिए समय पर प्रक्रिया पूरी करें। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in से पूरा किया जा सकता है।
योग्यता और पात्रता मानदंड
कोल इंडिया की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य शैक्षणिक और तकनीकी मानदंडों को पूरा करना होगा -
शैक्षणिक डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से Mining Engineering में नियमित (Full-time) डिग्री होनी चाहिए।
न्यूनतम अंक: सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए डिग्री में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित किए गए हैं।
GATE स्कोर अनिवार्य: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे जिनके पास GATE 2025 का वैध स्कोरकार्ड होगा। माइनिंग इंजीनियरिंग का पेपर कोड 'MN' होना चाहिए। किसी अन्य वर्ष का गेट स्कोर इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।
क्या है आयु सीमा
आयु: सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC/ST, दिव्यांग) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 'E-1' ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान शुरुआत में बेसिक पे 60,000 रुपये प्रति माह होगी। पूरा वेतनमान (Pay Scale) 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक रहेगा।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,180 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और कोल इंडिया के मौजूदा कर्मचारियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
