CLAT 2027: लॉ कोर्स में दाखिले के लिए क्लैट की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और अन्य डिटेल्स

CLAT 2027: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज और देश के अन्य प्रमुख लॉ कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि क्लैट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

CLAT 2027: देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) और अन्य प्रमुख लॉ कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 'कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज' ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट 2027 (CLAT 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर बिना किसी देरी के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यह परीक्षा भारत के टॉप लॉ संस्थानों में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

CLAT 2027

CLAT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू (Photo - AI)

शैक्षणिक योग्यता और मापदंड

- यूजी (UG) कोर्स में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।

End of Feed