CISCE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 के आईसीएसई/आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 12वीं में कानपुर के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि सीआईएससीई बोर्ड में 100 प्रतिशत अंक हासिल करना बेहद कठिन माना जाता है। ओजस्वित की इस सफलता ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई है और वे इस साल के नेशनल टॉपर बन गए हैं। ओजस्वित की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
CISCE Result 2026 Ojaswit Pasricha: कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
ओजस्वित की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान समय का सही प्रबंधन किया और हर विषय पर समान ध्यान दिया।ओजस्वित रोजाना एक तय समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। परीक्षा के दौरान भी उन्होंने तनाव से दूर रहते हुए आत्मविश्वास बनाए रखा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उनके शिक्षकों का कहना है कि ओजस्वित शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनका लक्ष्य हमेशा शीर्ष स्थान हासिल करना रहा।
कैसा रहा आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट
सीआईएससीई बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में कुल पास प्रतिशत भी काफी अच्छा रहा है। बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अंकों से ज्यादा अपनी सीखने की प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। बता दें कि इस बार आईसीएसई में 99.18%, तो आईएससी में 99.13% छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है।
