ISC Revaluation Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 12वीं की आंसर कॉपियों का रिवैल्यूएशन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आईएससी (12वीं) की आंसर कॉपियों के रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिवाइज्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उन्हें बस नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना है।
ISC Revaluation Result 2026 (Photo- AI)
बता दें कि रिवैल्यूएशन के लिए कक्षा 12वीं के उन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो मुख्य परीक्षा में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं थे। अब रिवाइज्ड अंकों की घोषणा कर दी गई है, इसलिए छात्र रोल नंबर का इस्तेमाल कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। उसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP Board 12th Second Exam Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, mpbse.nic.in से करें डाउनलोड
कैसे चेक करें रिवाइज मार्क्स?
स्टेप 1 - रिवैल्यूएशन रिजल्ट चेक करने के लिए cisce.org पर आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - ‘ISC Year 2026 Examination - Revaluation Results’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना UID और इंडेक्स नंबर डालें।
स्टेप 4 - सबमिट करने के लिए कैप्चा कोड हल करें।
स्टेप 5 - ISC री-इवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।
स्टेप 6 - अपनी जानकारी चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB ALP Result 2026 OUT: आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2026 rrbcdg.gov.in जारी, आसान स्टेप में करें PDF डाउनलोड
कब होगी सीआईएससीई 12वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा?
CISCE द्वारा आयोजित की गई ISC (12वीं) की इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जून से 1 जुलाई के बीच किया जाएगा। बता दें कि परीक्षाएं डबल शिफ्ट यानी सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी।
