ICSE, ISC Result 2026: गर्ल्स पावर! सीआईएससीई बोर्ड 10वीं 12वीं में लड़कियों ने लहराया परचम, दोनों में रहा शानदार प्रदर्शन

ICSE, ISC Result 2026 Declared: इस साल ICSE और ISC के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है, जहां पास प्रतिशत 99% से ऊपर रहा और छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन कर बढ़त बनाई।

ICSE, ISC Result 2026 Declared: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 के आईसीएसई/आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org, digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां कक्षा 10वीं के परिणामों की बात करें तो करीब 2.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 2,58,721 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,56,590 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिससे कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा। सिर्फ 0.82% यानी 2,131 छात्र ही इस बार क्वालिफाई नहीं कर सके। आंकड़ों पर नजर डालें तो लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा जहां 1,21,218 लड़कियों में से 1,20,558 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 99.46% रहा, वहीं 1,37,503 लड़कों में से 1,36,032 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 98.93% दर्ज किया गया।

ICSE, ISC Result 2026 Declared

ICSE, ISC Result 2026 Declared: 10वीं-12वीं दोनों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

ICSE, ISC Result 2026: सीआईएससीई आईएससी का पास पर्सेंटेज

वहीं कक्षा 12वीं के नतीजों में भी सफलता का सिलसिला जारी रहा। कुल 1,03,316 उम्मीदवारों में से 1,02,414 छात्रों ने परीक्षा पास की, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 99.13% रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी उनका पास प्रतिशत 99.48% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.81% दर्ज किया गया। हर साल की तरह इस बार भी CISCE के नतीजे उत्कृष्ट रहे, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षा प्रणाली की मजबूती को दर्शाते हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed