CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: जारी हुआ ओडिशा प्लस टू का रिजल्ट, chseodisha.nic.in से करें 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉनफ्रेंस में कर दी गई है। छात्र chseodisha.nic.in पर एक्टिव लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out: उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (CHSE) ओडिशा ने आज यानी 20 मई 2026 को कक्षा 12वीं (Plus Two) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं, जिसे छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस मे विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड द्वारा की गई। ओडिशा प्लस टू बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है।

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out

CHSE Odisha 12th Result 2026 Out (Photo - AI)

कैसा रहा इस साल 12वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड द्वारा 18 फरवरी से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार, इस साल साइंस में कुल 88.8 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। कॉमर्स में 88.7 प्रतिशत छात्रों ने और आर्ट्स में 84.5 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस तीनों स्ट्रीम का मिलाकर कुल पास प्रतिशत 85.85 रहा है।

End of Feed