Childrens Day 2026 Speech: बाल दिवस पर ऐसे तैयार करें 2 मिनट का भाषण, आसान शब्दों में बोले दिल को छू लेने वाली स्पीच, सब करेंगे तारीफ

Childrens Day 2026 Speech: 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान स्कूलों में कई भाषण प्रतियोगिता होती है। ऐसे में कक्षा 3 से 6 तक के छात्रों के लिए 2 मिनट के आसान भाषाण के उदाहरण आपके लिए देखने जरूरी है।

Childrens Day 2026 Speech: हर साल 14 नवंबर का दिन भारत के इतिहास और हर बच्चे के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को पूरे देश में 'बाल दिवस' (Childrens Day) के रूप में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन और किसी का नहीं, बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस का प्रतीक है, जिन्हें बच्चे प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति अगाध प्रेम और स्नेह जगजाहिर था, उनका मानना था कि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक और देश का असली भविष्य हैं।

Childrens Day Celebration 2026

Childrens Day 2026 Speech (Photo - AI/Newsroom Verified)

स्कूल के दिनों में जब बाल दिवस आता है, तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता (Speech Competition) का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में कई बार छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में यह चिंता रहती है कि मंच पर जाकर क्या और कैसे बोलें कि सुनने वाले ताली बजाने पर मजबूर हो जाएं। यदि आप भी कक्षा 3, 4, 5 या 6 के छात्र हैं और बाल दिवस के मंच पर अपनी शानदार भाषण से सबका दिल जीतना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि महज 2 मिनट में दिया जाने वाला एक ऐसा असरदार और सरल भाषण कैसे तैयार करें, जिसे याद रखना और बोलना दोनों ही बेहद आसान हो।

End of Feed