Chandrayaan-3 MahaQuiz: चंद्रयान 3 से जुडे सवालों का जवाब देकर जीत सकते हैं एक लाख रुपये, जानें कैसे ले सकते हैं इसरो के महाक्विज में भाग

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 5, 2023, 02:46 PM IST

How to Participate in Chandrayaan-3 MahaQuiz: Mygov ने इसरो के चंद्रयान 3 मिशन की अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा के सम्मान में चंद्रयान-3 क्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में चंद्रयान 3 से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे और विजेता को एक लाख का पुरस्कर मिलेगा।

How to Participate in Chandrayaan-3 MahaQuiz: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो की जय जयकार पूरी दुनिया कर रही है। इसरो ने चांद पर चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लैंड कराकर इतिहास जो रच दिया है। पूरा विश्व भारत की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है। इसी बीच Mygov ने इसरो के चंद्रयान 3 मिशन की अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा के सम्मान में चंद्रयान-3 क्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में चंद्रयान 3 से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे और विजेता को एक लाख का पुरस्कर मिलेगा। इस महाक्विज में इसरो और mygov कर्मचारी और उनके परिवार के लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। इस क्विज में भाग लेने के लिए आपको वेबसाइट https://isroquiz.mygov.in/ पर जाना होगा।

Chandrayaan-3 MahaQuiz

Chandrayaan-3 MahaQuiz

Chandrayaan-3 MahaQuiz Rules

  • जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी।
  • यह एक समयबद्ध क्विज़ है जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में देना होता है। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफ़ाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी।
  • प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।
  • भारत के प्रतिभागी एक वैध भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग करके खेल सकते हैं, क्योंकि क्विज़ शुरू होने से पहले मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग करके खेल सकते हैं। क्विज़ में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में, पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा।

End of Feed