CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in से चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिंशियल के रूप में रोल नंबर की जरूरत होगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम हुआ जारी (Image - ChatGPT)
मार्कशीट में विषय के हिसाब से मिले अंक और पास या फेल होने की स्थिति देखी जा सकती है।
जानें 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब हुई थी?
CGBSE ने 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की थी। वहीं 12वीं की परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक किया गया था। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे था।
CG Board 10th 12th Supplementary Result 2026 कैसे देखें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'सूचना पटल' सेक्शन में जाएं। यहां आपको 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे।
- अगर आपने 10वीं की परीक्षा दी है तो "परीक्षा परिणाम – हाईस्कूल द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा 2026" वाले विकल्प पर क्लिक करें। वहीं 12वीं के छात्रों को "परीक्षा परिणाम – हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा 2026" लिंक चुनना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर रोल नंबर पूछा जाएगा, उस कॉलम को भरें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- छात्र अपने अंक और रिजल्ट स्टेटस चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
CGBSE की सप्लीमेंट्री परीक्षा में किसी विषय में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इसलिए रिजल्ट चेक करते समय छात्र यह जरूर देखें कि उनके प्रत्येक विषय में आवश्यक अंक पूरे हुए हैं या नहीं।
