CG TET Answer Key 2022: कल इस समय जारी होगी सीजी टीईटी की आंसर की, बोर्ड ने की आधिकारिक पुष्टि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 02:04 PM IST

CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी कल यानी 3 अक्टूबर 2022 को जारी होने की उम्मीद है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आंसर की डाउनलोड कर अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 सितंबर को आयोजित की गई थी सीजी टीईटी की परीक्षा।
  • आंसर की से पहले जारी किया जाएगा प्रश्न बुकलेट।
  • इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका।

CG TET Answer Key 2022, vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा को लेकर बिग अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 3 अक्टूबर 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीजीटीईटी के परिणाम 15 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे। वहीं प्रोविजनल आंसर की कल यानी 3 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया जाएगा। बता दें इस बार सीजी टीईटी की परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की गई थी, परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लेवल 1 की परीक्षा सुबह9 बजकर 30 मिनट से 10:15 तक आयोजित की गई थी। वहीं लेवल-2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित थी।

CG TET Answer Key

सीजी टीईी आंसर की 2022

सीजी टीईटी की आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें परीक्षा राज्य के 28 मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर, संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। सीजी टीईटी की आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed