vyapam.cgstate.gov.in, CG TET Admit Card 2024: जारी हुआ छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड, Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

CG TET Admit Card 2024 Download Link at vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CG TET Admit Card 2024 Download Link at vyapam.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CPEB) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का एडमिट कार्ड जारी (CG TET Admit Card 2024) कर दिया है। अगर आपने भी सीजी टीईटी 2024 के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से अपना एडमिट कार्ड (CG TET Admit Card 2024 Download) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2024 (CG TET Admit Card 2024 Link) प्राप्त कर सकते हैं।

CG TET Admit Card 2024

CG TET Admit Card 2024

CG TET Admit Card 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 24 जून 2024 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। सीजी टीईटी के तहत दो पेपर होंगे, पहला पेपर कक्षा 1 से 5 और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। प्रत्येक पेपर से 150 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed