CIC ने UPSC को दिया निर्देश, खुद वेबसाइट पर जारी करें मेरिट लिस्ट और उम्मीदवारों के मार्क्स

सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए CIC ने UPSC को खुद अपनी वेबसाइट पर कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट, उम्मीदवारों के नाम और मार्क्स जारी करने के निर्देश दिए हैं।

देश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को और बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय सूचना आयोग यानी CIC ने एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। CIC ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को एक कड़ा सुझाव दिया है कि वह अपनी भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट, मार्क्स और सफल हुए उम्मीदवारों के नाम खुद ही सार्वजनिक करे। CIC का मानना है कि नियुक्ति प्रक्रियाओं में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ऐसी पारदर्शिता बहुत जरूरी है।

UPSC

UPSC

एक उम्मीदवार की अपील पर दिया यह फैसला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन ने यह बड़ा निर्देश एक उम्मीदवार द्वारा दायर की गई अपील की सुनवाई करते हुए दिया। दरअसल, अपील दायर करने वाले इस उम्मीदवार ने दिल्ली सरकार के प्लानिंग डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग/स्टैटिस्टिक्स) के पद के लिए आयोजित परीक्षा के बाद अपने इंटरव्यू के मार्क्स और वेटिंग लिस्ट की जानकारी मांगी थी। इसी मामले पर फैसला सुनाते हुए सूचना आयुक्त जया वर्मा सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब बात किसी भी सरकारी नियुक्ति या भर्ती की हो, तो वहां पारदर्शिता होना सबसे जरूरी है। उन्होंने आरटीआई एक्ट की धारा 25(5) का हवाला देते हुए UPSC को सलाह दी कि भर्ती प्रक्रिया के हर चरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

End of Feed