Bank Recruitment 2026: इस बैंक में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप सेंट्रल बैंक के अप्रेंटिस के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Central Bank Of India Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 12 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख 22 जून 2026 है। यहां आप सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Central Bank Of India Recruitment 2026, Sarkari Naukri

Central Bank Of India Recruitment 2026: इस बैंक में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

सेंट्रल बैंक के अप्रेंटिस के पदों पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में डिग्री या ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed