CBSE Second Phase Tier-II Recruitment Examination Results for KVS and NVS declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित Tier-II परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर नाम से जाना जाता था, पर जानकारी दी जिसमें बताया गया है कि इन रिजल्ट को examinationservices.nic.in पर से देखा जा सकता है। ध्यान दें, बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवारों के परिणाम एक साथ जारी नहीं किए जाएंगे, बल्कि अलग-अलग चरणों में घोषित किए जाएंगे।
सीबीएसई ने जारी किया केवीएस एनवीएस सेकंड फेस टियर 2 परीक्षा का परिणाम
रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले CBSE के भर्ती पोर्टल examinationservices.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक नोटिस में दिए गए Candidate Login पेज को खोलें।
- अब अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर Tier-II परीक्षा का रिजल्ट या रिजल्ट स्टेटस दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Tier 2 रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया उम्मीदवार के पद पर निर्भर करेगी। सभी पदों के लिए अगला चरण एक जैसा नहीं होगा।
- Finance Officer पद के लिए Tier-II में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा। KVS और NVS से चर्चा के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल तय किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन लॉगिन के जरिए Interview Call Letter डाउनलोड कर सकेंगे।
- वहीं, Stenographer Grade-I पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Skill Test में शामिल होना होगा। Skill Test की तारीख तय होने के बाद इसका Call Letter भी उम्मीदवार के Application Login में उपलब्ध कराया जाएगा।
रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
उम्मीदवारों को अपने पोस्ट के अनुसार डिजिटल स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें आमतौर पर ये जानकारियां देखी जा सकती हैं:
- भर्ती कराने वाली संस्था का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- पद का नाम
- विषय के अनुसार प्राप्त अंक
- कुल अंक
- रिजल्ट या चयन की स्थिति
उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
