Central Board of Secondary Education, CBSE 12th Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। CBSE Board Result 2023 date को लेकर लंबे समय से छात्रों में उत्सुकता बनी थी, लेकिन नहीं पता था कि सीबीएसई बिना रिजल्ट डेट या टाइम के 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परिणाम की तारीख आज, 12 मई, 2023 को cbse.gov.in पर घोषित किए गए हैं। इन्हें मेन वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल या cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.nic.in पर से भी देखा जा सकता है।
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने का नोटिस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई आज दोपहर से पहले लगभग 10 बजे ही रिजल्ट जारी कर दिया था। माना जा रहा था कि “CBSE Board Class 10th Result 2023” और “CBSE Board Class 12th Result 2023” एक साथ जारी किया जाएगा, लेकिन सिर्फ 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया।
बता दें, 10 मई को एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें कहा गया था, कि सीबीएसई रिजल्ट 11 मई को जारी किया जाएगा, यह पूरी तरह से फर्जी था, सीबीएसई ने इस फर्जी नोटिस को खारिज किया था और कहा था कि बोर्ड जल्द ही आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करेगा। शायद और फर्जी पत्र वायरल हों इससे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया।
ज्यादातर स्टूडेंट सीबीएसई की वेबसाइट को लेकर भ्रमित रहते हैं बता दें, सीबीएसई परिणाम 2023 केंद्रीय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों से देख सकते हैं।
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in
Direct link for CBSE 12th Result 2023
सीबीएसई बोर्ड के छात्र digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजों के लिए डिजिलॉकर खातों की पास-की पहले ही स्कूलों को भेज दी है।
देखें इस साल कितने बच्चे हुए रजिस्टर्ड
सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए, लगभग 22 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, इस क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गईं। सीबीएसई कक्षा 12वीं के लिए, लगभग 16 लाख छात्र उपस्थित हुए, सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं।
