CBSE Re evaluation: बोर्ड ने बंद की री-इवैल्यूएशन विंडो, फिर भी नहीं सुलझी छात्रों की समस्याएं

CBSE Re-Evaluation glitch : सीबीएसई री इवैल्यूएशन पोर्टल पर लगातार आ रही परेशानियों को लेकर छात्र काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पोर्टल पर आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून थी। हालांकि लास्ट डेट निकल जाने के बाद भी छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

CBSE Re-Evaluation 2026 : 12वीं क्लास की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए एप्लीकेशन विंडो को क्लोज कर दिया है। जो छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास बोर्ड के पोस्ट सर्विज सर्विस पोर्टल के जरिये ऐसा करने की डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। हालांकि, पोर्टल बंद होने के बाद भी छात्रों की शिकायतें कम या फिर खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और वे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये अपनी बात रख रहे हैं।

cbse row

cbse row

परेशान हो रहे छात्र

एक यूजर ने कहा कि डेडलाइन से पहले वेरिफिकेशन/फोटोकॉपी के लिए अप्लाई करने की कोशिश की, लेकिन पोर्टल पर लगातार आ रही टेक्निकल खराबी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया। प्लीज, सर्वर एरर की वजह से मेरे एकेडमिक भविष्य को नुकसान न होने दें। इसके बाद उस यूजर ने सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय को टैग किया।

End of Feed